बलिया सांसद ने मं’दी, GDP और प्याज पर दिया ऐसा बयान, पूरे देश में लोग उनका उड़ा रहे मज़ाक

नई दिल्ली डेस्क: एक तरफ जहाँ देश भर में रोज़मर्रा की चीज़े आसमान छू रही हैं. बाज़ार में सुस्ती दिखाई दे रही है. लोगों के रोज़गार लगातार जा रहे हैं और बेरोजगार की दर बढती जा रही है वहीँ दूसरी तरफ भाजपा नेताओं की तरफ से सरकार के बचाव में अजीब अजीब बयान आ रहे हैं. अब बलिया से भाजपा सांसद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने एक इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ऐसा बयान दे डाला है कि हर तरफ उनकी फजीहत हो रहे है और लोग उनका मज़ाक बना रहे हैं.

उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा है कि सरकार और राष्ट्र को बदनाम करने के लिए कहा जा रहा है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी आई हुई है. उन्होंने कहा है कि अगर सच में ही मंदी आई है और वाहनों की बिक्री घट गयी है तो फिर सड़क पर इतना ट्रैफिक जाम क्यों रहता है.उन्होंने आगे कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी की बात फैलाई जा रही है.

उन्होंने यह बात फसल को क्षति और किसानों पर इसके प्रभाव के बारे में नियम के 193 के तहत हो रही है चर्चा के दौरान यह बात कही है.इसके अलावा वीरेंद्र सिंह यही नहीं रुके. उन्होंने प्याज पर भी बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि बलिया के मोहमदाबाद में 25 रुपये किलोग्राम की कीमत पर प्याज बिक रही है. उन्होंने कहा कि चलिए वहां मैं एक ट्रक प्याज दिलवा देता हूँ.

उन्होंने कहा कि मंदी का माहौल खड़ा किया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं है. भाजपा सांसद ने गिरती हुई जीडीपी पर बोलते हुए कहा कि इस पैमाने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था नहीं तय होती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था श्रम पर आधारित है. मज़बूत है. उन्होंने कहा कि यहाँ पर लोग बचत करते हैं. उन्होंने कहा कि गाँव में लोग पैसों की बचत करते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago