वीरेंद्र सिंह मस्त बोले- बलिया में प्याज 25 रुपये किलो बिक रही, पर सच्चाई आ गई सामने

बलिया डेस्क: प्याज के लगातर दाम को लेकर देश भर में हलचल दिखाई दे रही है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि फिलहाल प्याज अभी गरीबों की थाली से गायब है. वहीँ आने वाले दिनों में इसके रेट में और उछाल आ सकता है. बात अगर करें बलिया की तो यहाँ पर बीते पांच दिनों में प्याज का रेट 85 रूपये से बढ़कर 95 रुपये प्रति किलो हो चला है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्याज का रेट सौ के पार चल जायेगा.

ऐसे में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के उस बयान का भी लोग मज़ाक उड़ा रहे है जिसमे उन्होंने दावा किया है कि बलिया के मोहमदाबाद में प्याज 25 रुपये किलो बिक रही है. दरअसल यहाँ प्याज की पैदावार काफी कम है. ऐसे में यहाँ पर नासिक और अरवल से प्याज लाइ जाती है. लेकिन अब वहां से प्याज की आमद कम होने से रेट भागता जा रहा है. वहीँ थोक दुकानदारों का कहना है कि भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र में प्याज नष्ट हो गयी.

वहीँ नासिक की मंदी से प्याज की आवक बंद है. ऐसे में सिर्फ राजस्थान के अरवल से ही प्याज मंडी में आ रही है. आपको बता दें कि जिले के कुछ इलाकों में प्याज 96 से 97 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी बिकने की खबर आ रही है. प्याज कारोबारी मनोज तिवारी ने कहा कि बुधवार को प्याज 95 सौ रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिक गयी. उनका कहना है कि लगन की वजह से मार्केट बनी हुई है वरना उनका कारोबार ठप हो जाता है.

शादी वगैरा की वजह से ही प्याज की बिक्री बनी हुई है. एक और कारोबारी सुलेमान का कहना है कि मंडी में पहले के मुकाबले आधी भी प्याज नहीं आ रही है. हालाँकि उन्होंने यह भी कहा है कि पंद्रह दिनों के बाद जब नासिक से प्याज मंडी में आने लगेगी तो इसकी कीमत कम हो जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago