बलिया वालों को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी खुशखबरी, अब यहाँ से आवागमन हुआ आसान

बलिया डेस्क : बाढ़ की संभावना और कोरोना से जूझते बलिया के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. खबर कुछ यूँ है कि कई सालों से खराब माझी घाट पुल की मरम्मत का काम क़रीब क़रीब पूरा हो गया है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. आपको बात दें कि इसकी जानकारी बलिया सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने ट्वीट करके दी है.

आवागमन शुरू होने के साथ भारी वाहनों से ज़रूरी चीज़ों की पूर्ति भी हो जाएगी, जिससे लोगों को काफ़ी फ़ायदा होगा. वहीँ उन्होंने कहा कि NH31 का भी कार्य प्रारम्भ है जल्द ही इसको भी बलिया के लोगों के लिए समर्पित किया जायेगा.” बता दें की पिछले 2 वर्ष से इसको लाकर बलिया के लोगों काफी परेशानियां उठानी पड़ती रही है.

गौरतलब है कि जयप्रकाश नारायण व उनकी पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर बने इस जयप्रभा सेतु की मरम्मत की मांग विगत दो वर्षों से उठ रही थी . जिसके बाद संसद ने पहल करते हुए इस कार्य को जल्द करवाने का आश्वाशन दिया था जिसको की समय से पहले करा दिया गया है.

वहीँ कुछ लोगों ने सासंद की इस मामले पर प्रशंसा भी की है. लोगों का कहना है कि यदि सांसद के आदेश पर तत्काल भारी वाहनों के परिचालन पर प्रशासन ने रोक नहीं लगाई होती तो भयंकर हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago