बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना मरीज़ों की लगातार बढ़ती तादाद के बीच प्रशासन की लापरवाही और क्वॉरंटीन सेंटर की हालत कैसी है, यह बात सभी को पता है. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना को कंट्रोल करने और मरीज़ों की देखभाल करने की प्रशासन की कोशिश नाकाफ़ी है. ऐसे में अब यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के अनुरोध पर अब सीएम योगी ने बलिया की बिगड़ी हालत पर विचार करते हुए सीएमओ डॉ.पी.के. मिश्रा और महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ.माधुरी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है.
आपको बता दें कि सीएम योगी ने आवश्यक बैठक में कोरोना के रोकथाम और आगे की योजना पर विचार किया है. इसके अलावा सीएम ने बलिया में टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए हैं.
गौरतलब है की बलिया मे बने एल 1 कोविड सेंटर पर लगातार व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत आ रही थी, इसको लेकर पूर्व विधायक नारद राय ने भी डीएम को पत्र लिखकर मांग की थी कि कोरोना मरीजों को शासन से मिलने वाली सारी समस्त सुविधाओं को मुहैया कराये जाए. हालाँकि प्रसाशन का दावा था की सारे पुख्ता इन्तेजाम किये गए हैं. बता दें की जिले में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है.
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…