बलिया में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह, मंच से कही ये बात

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया के मरदह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र बनाता है और आगे भी हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेंगे।

आगे कहा कि हमने मोहम्दाबाद में ट्रामा सेंटर दिया है वैसे ही कासिमाबाद में भी ट्रामा सेंटर बनेगा। मरदह स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं का इजाफा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।

उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य और शासन की अन्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। वहीं महिलाओं के इलाज में कोई दिक्कत न आये, इसको लेकर सांसद ने कहा कि महिला चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मैं जिलाधिकारी से बात करूंगा कि सप्ताह में एक या दो दिन महिला डॉक्टर और बच्चों के डॉक्टर यहां आकर बैठें।

वहीं किसानों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि गंगा के किनारे 5 किलोमीटर में प्राकृतिक खेती करने के लिए हमने भारत सरकार से अनुमति ले ली है। गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के एरिया में किसान खेती करेंगे। इस क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को 5000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन के रूप में शासन द्वारा मिलेगा। बनारस, इलाहाबाद और यह पूरब के साइड में गंगा के किनारे प्राकृतिक खेती का केंद्र हो सकता है। इसको लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago