दूर होगी बिजली की दिक़्क़त, खुलने जा रहा विधुत उपकेंद्र, सांसद ने किया बड़ा ऐलान

बलिया डेस्क : बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए ऐलान किया है कि बिजली और लो वोल्टेज की समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा है कि दोकटी और लालगंज में केवीए का विधुत उपकेन्द्र बनाया जायेगा. उन्होंने जानकारी दी है कि इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही इसकी मंज़ूरी भी मिल जाएगी.

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आगे कहा है कि विधुत उपकेन्द्र बन जाने से इलाके में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि एन एच 31 को मांझी घाट से गाजीपुर तक गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा है कि 145 किलोमीटर की सड़क को दुरस्त करने के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 180 करोड़ रूपये स्वीकृत कर लिए हैं.

इसका टेंडर भी हो चुका है और बरसात के बाद इसके पुनर्निर्माण का काम भी शुरू कर दिया जायेगा. इसके अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किसानों से अपील की है कि वह खेती के लिए परपरागत तरीके को छोड़कर आधुनिक तकनीक इस्तमाल करें. उन्होंने कहा है कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से कई योजनायें चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कोरोनाकल ख़त्म होने के बाद चौपाल लगाकर किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago