बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। बेखौफ़ बदमाश आए दिन सूबे में हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला बलिया से सामने आया है। यहां एक सब्ज़ी विक्रेता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ज़िले के सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर पुलिया के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने यहां 55 वर्षीय सब्ज़ी विक्रेता श्रीकृष्ण वर्मा को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हैरानी की बात तो ये है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए मौका-ए-वारदात से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल सब्ज़ी विक्रेता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या की वजह नहीं पता चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बलिया जिले में एक महीने के अंदर ये दूसरी हत्या का मामला है। गौरतलब है कि रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट में पिछले दिनों राघवेंद्र नाम के युवक की भी हत्या हो गई जिसकी जांच अभी चल ही रही है ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…