बलिया: प्रसव के बाद डिस्चार्ज कराने के लिए बेच था मंगलसूत्र, जांच के आदेश

बलिया डेस्क : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर आज एक शर्मनाक मामला सामने आया था.  जिसका विडियो भी वायरल हुआ.  इस मामले पर बलिया खबर ने विस्तृत खबर चलाई थी. इस मामले पर अब बलिया प्रसाशन ने जांच के आदेश दिए हैं.  मामला कुछ यूँ था कि नरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को छुट्टी दिलाने के लिए मजबूरन उसका मंगलसूत्र बेचना पड़ा.

शख्स ने एक वीडियो के जरिए यह पूरी घटना बताई. उसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इटही गांव का निवासी बबलू गिरि विडियो में यह कहते दिख रहे हैं कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इस स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था. भर्ती के तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ.

बबलू आरोप लगाता सुनाई पड रहा है कि एएनएम पुष्पा राय ने पत्नी को भर्ती करते वक्त ही उससे दो हजार रुपये वसूल लिये थे. प्रसव के बाद एएनएम ढाई हजार रुपये और मांग रही है. इस अवैध वसूली के लिए उसकी पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल से जाने नहीं दिया जा रहा है. परेशान होकर उसने पत्नी का मंगलसूत्र पांच हजार रुपये में बेचकर एएनएम की मांग पूरी की.

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके तिवारी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी को दंडित किया जाएगा. साथ ही बबलू द्वारा दी गई धनराशि वापस करायी जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago