बेल्थरारोड में बापूधाम, शालीमार और पुणे एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाएगा- सांसद सकलदीप राजभर

बलिया: बेल्थारा रोड- राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने जिले के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जिले के विकास की अनेक योजनाओं को अमली जामा पहनाने की कवायद जारी है। राजभर बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड में बापूधाम, शालीमार और पुणे एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाएगा। क्योंकि बेल्थरारोड जिले का एकलौता स्टेशन है जहां से 3 जिलों की सीमावर्ती जनता यात्रा करती है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती, 132 केवीए का विद्युत सब स्टेशन, सोनाडीह में पुलिस चौकी, और स्वीकृत ग्राम न्यायालय की स्थापना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के लिए भूमि क्रय के मामले में छानबीन की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में हो रहे विलंब के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बेल्थरारोड क्षेत्र बहुत उपेक्षा हो चुका है अब यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान पता चला है कि सरकारी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago