भाजपा के राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने आजमगढ़ – बलिया – मऊ मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने की मांग करते हुए राजसभा में अपनी आवाज़ बुलंद की । उन्होंने कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने इस बारे में सर्वे कराया था लेकिन उसके बाद कुछ भी नहीं हुआ।
राज्यसभा में सांसद सकलदीप ने बलिया को सिकंदरपुर होते हुए आजमगढ़ तक जोड़ने की आवाज उठाई ताकि रेल सेवा से उपेक्षित क्षेत्र भी रेलवे से जुड़ सके।
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए सवाल की जानकारी देते हुए सांसद राजभर ने बताया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर रेल मंत्रालय की ओर से सर्वे भी कराया जा चुका है। बलिया जनपद के सिर्फ दक्षिणी छोर पर रेल सुविधा होने के कारण उत्तरी क्षेत्र की जनता को ट्रेन पकड़ने के लिए 50 से 100 किलोमीटर की यात्रा करते हुए समय और पैसा खर्च करके जाना पड़ता है।
रेल सुविधा न होने से यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। श्री राजभर ने सदन को बताया कि तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद के निर्देश पर पूर्व में नई रेल लाइन बिछाने के लिए किए गए सर्वे में आजमगढ़ से सगड़ी, जीयनपुर, दोहरीघाट, मधुबन, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, सहतवार, बैरिया, बकुल्हा घाट और सुरेमनपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव किया गया था।
सांसद ने कहा कि आजमगढ़ से बलिया तक नई रेल सेवा चालू होने से आजमगढ़, मऊ और बलिया का उपेक्षित भू-भाग रेल सेवा से जुड़ जाएगा। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…