सांसद की मांग, बलिया को सिकंदरपुर होते हुए आजमगढ़ तक रेल से जोड़ा जाए, लिच्छवी में लगे प्रथम एसी कोच

नई दिल्ली डेस्क : राज्यसभा में रेलवे की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने आजमगढ़ – बलिया – मऊ मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने की मांग करते हुए सदन में अपनी आवाज़ बुलंद की । उन्होंने कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने इस बारे में सर्वे कराया था लेकिन उसके बाद कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने सरकार की प्रशंसा करते हुये कहा कि मैं रेल मंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके प्रयास के कारण आज पूरे देश में रेलवे लाईन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम तेजी से हो रहा हैं। इसी के साथ ही स्टेशन पर पूरी साफ- सफाई कर दी गई हैं।

उन्होंने एक बार फिर से आजमगढ़ से बलिया के बीच नयी रेल लाइन बिछाने की मांग करते हुये कहा कि मैं मंत्री जी से मांग करता हूँ कि आजमगढ़ से बलिया तक नई रेल लाइन का काम शुरू किया जाय , जिसका प्रस्ताव पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद जी ने रखा था ।

राजभर ने सदन को बताया कि तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद जी के निर्देश पर पूर्व में नई रेल लाइन बिछाने के लिए किए गए सर्वे में आजमगढ़ से सगड़ी, जीयनपुर, दोहरीघाट, मधुबन, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, सहतवार, बैरिया, बकुल्हा घाट और सुरेमनपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव किया गया था।

सांसद ने कहा कि आजमगढ़ से बलिया तक नई रेल सेवा चालू होने से आजमगढ़, मऊ और बलिया का उपेक्षित भू-भाग रेल सेवा से जुड़ जाएगा। जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

साथ ही उन्होंने लिच्छवी एक्सप्रेस में प्रथम एसी कोच लगाने की भी मांग की। माननीय राज्यसभा सांसद मनोज झा जी द्वारा चंद्रशेखर जी एवं कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर ट्रेन चलाए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि बकुलहा रेलवे  स्टेशन का नाम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम और क्रीड़ापुर रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर रखा जाए।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago