सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने संसद में उठाई सिकन्दरपुर में मेडिकल कॉलेज की मांग, कहा- 37 एकड़ भूमि…

नई दिल्ली डेस्क : कोरोनकाल के बीच 17वीं लोकसभा का चौथा सत्र आज से शुरू हो गया है. आज पहले दिन से इस बार का संसद का नज़ारा कुछ अलग नज़र आया. कोरोना का असर संसद में भी साफ़ दिखा. इस दौरान सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संसद में सिकन्दरपुर विधानसभा का बड़ा मुद्दा उठाया.

दरअसल सांसद रविंद्र कुशवाहा ने स्वस्थ्य मंत्री से सिकन्दरपुर विधानसभा के अंतर्गत पूर ग्राम सभा में मेडिकल कॉलेज के नाम से आरक्षित 37 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की माँग की. संसद में बोलते हुए रविंद्र कुशवाहा ने कहा यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित बलिया जिले में स्वस्थ्य से जुड़ी बुनियादी ज़रूरत का अभाव है. उन्होंने कहा कि बलिया में स्वस्थ्य से जुड़ी सुविधा अच्छी नहीं है.

उन्होंने कहा कि अगर बलिया के लोग गम्भीर रूप से बीमार पड़ते हैं तो उन्हें इलाज के लिए बनारस, पटना या फिर गोरखपुर जाना पड़ता है ज़ोकि वहाँ से दो सौ किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों को उच्च स्तरीय स्वस्थ्य सुविधा देने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाए, जिसके लिए ज़मीन अधिकृत कर ली गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago