सांसद रविंद्र कुश्वाहा ने गोरखपुर-भटनी-वाराणसी होते हुए प्रयागराज तक शताब्दी ट्रेन चलाने की मांग की

बलिया। सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रविंद्र कुश्वाहा ने सदन में आज गोरखपुर-भटनी-वाराणसी होते हुए प्रयागराज तक शताब्दी ट्रेन या कोई कुर्सीयान सुपर फास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग की। उन्होंने रोजाना संचालन के लिए ट्रेन शुरू करने की मांग रेलमंत्री से की। सांसद ने अपना प्रस्ताव पटल पर रखा। और जल्द ही मांग को पूरा करने की मांग की। सांसद रविंद्र कुश्वाहा ने रेल मंत्री अश्र्विनी वैष्णव से सभी परेशानियों को उनके सामने रखा। और गोरखपुर-भटनी-वाराणसी होते हुए प्रयागराज तक शताब्दी ट्रेन या कोई कुर्सीयान सुपर फास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग की।

सांसद ने रेल मंत्री को ट्रेन की जरुरत के बारे बताया। कि आखिर किस तरह लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सांसद ने अपनी मांग को लेकर पोस्ट भी सोशल मीडिया पर किया। जिसमें बताया गया कि गोरखपुर-वाराणसी और प्रयागराज व्यापारिक और धार्मिक दोनों ही रूप में महत्वपूर्ण जगह हैं। लाखों लोग गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, भगवान श्री राम के पुत्र कुश की नगरी कुशीनगर में भगवान बुद्ध की तीर्थस्थली महापरिनिर्वाण स्थली में पूजा करने के लिए आते हैं। अन्य पर्यटन स्थलों पर भी लोग आते रहते हैं।

व्यापार की दृष्टि से भी इस जिलों के लोग व्यापार जैसे पान, फल, फूल औऱ मिठाईयों के साथ ही अन्य व्यापारिक कामों के लिए आते जाते रहते हैं। इस रेल खंड पर कोई महत्वपूर्ण गाड़ी न होने के कारण लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शताब्दी या फिर कोई कुर्सीयान ट्रेन चलने से व्यापार के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago