सांसद ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण – कहा, मेरी इच्छा है लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े

बलिया: बैरिया क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में सांसद निधि से 89 लाख की लागत से बने आक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सोमवार को किया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया।सांसद ने कहा कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के दृष्टिगत यह ऑक्सीजन प्लांट काफी महत्वपूर्ण है। अब विषम परिस्थिति में सोनबरसा अस्पताल पर ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि द्वाबा के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। इसलिए जिला अस्पताल के साथ यहां की व्यवस्था को भी बेहतर कराने के लिए प्रयासरत हूं।’

सदर अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू बन गया है और सोनबरसा में भी इसकी व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होंने डॉक्टरों से अनुरोध किया कि बहुत जरूरी हो तभी रेफर करें। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था है तो उसका लाभ लें और बीएचयू या एम्स के डॉक्टरों से परामर्श लेकर रोगियों का इलाज करें। उन्होंने सीएमओ से सुरेमनपुर दीयरांचल में एक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था कर एक चिकित्सक उपलब्ध कराने को कहा। सांसद ने कहा कि सप्ताह में एक या दो दिन अस्पतालों का निरीक्षण सीएमओ जरूर करें। जिले के सभी अस्पताल परिसर में बने भवन की रंगाई पुताई भी करा दी जाए।

डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों का करें सम्मान- उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी आवाह्न किया कि डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों का सम्मान करें। अगर सम्मान नहीं होगा तो फिर सेवा की उम्मीद भी नहीं रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सांसद निधि का पैसा जनता का पैसा है। लोक सेवक होने के नाते अपनी जनता को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मेरी है।

100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल को 30 सितम्बर तक करें हैंडओवर-सांसद मस्त ने निर्माण निगम के सहायक अभियंता लल्लन यादव को निर्देश दिए कि 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल 30 सितंबर तक तैयार कर हैंडओवर करा दें। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने सोनबरसा सीएचसी पर सांसद निधि से आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सांसद श्री मस्त के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एसडीएम अभय सिंह, सीओ आरके तिवारी सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago