Categories: बलिया

यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नर्सों को सांसद ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा द्वारा नव नियुक्त स्टाफ नर्सों को नियुक्ति प्रमाण का वितरण किया। लखनऊ में आयोजित इस खास कार्यक्रम में 27 जनपदों से नव नियुक्त स्टाफ नर्स ने प्रतिभाग किया।

उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा चयनित स्टाफ नर्सों में बलिया के 26 महिलाओं और 2 पुरुषों का चयन हुआ है। जनपद के विकेस भवन में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।इस दौरान सांसद मस्त ने नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको यह पुनीत कार्य करने का अवसर दिया है। पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना, पीड़ितों के दुःख हरण का प्रयास करना, क्योंकि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकरदुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश गुप्ता, डीपीएम डॉ आर बी यादव, डी पीसी पी एम एम वी वाई इमरानअहमद, चन्द्र भूषण चौबे आदि उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago