बलिया के आसचौरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक आसचौरा रेलवे स्टेशन पर एक नम्बर प्लेटफार्म से दूसरे नम्बर प्लेटफार्म पर जाने के लिए कोई ओवर ब्रिज नहीं है। वहां ट्रेन के इंतजार में करीब 60 वर्षीय महिला बैठी थी।
वह एक नम्बर प्लेटफार्म से टिकट लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला हरे रंग की साड़ी पहनी थी और चेकदार ऊनी शाल ओढ़ी थी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…