बलिया। जिले में चार सफाई कर्मियों को कार्यों में लापरवाही, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और ड्यूटी के दौरान शराब आदि का सेवन करने के आरोप में जिला पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही उनको विभिन्न विकास खंडों से संबंध करते हुए जांच बैठा दी गई है।
ब्लॉक सोहांव के ग्राम पंचायत वासुदेवा में कुल पांच सफाई कर्मी तैनात हैं। प्रधान ने बताया था कि सफाई कर्मी विनोद रावत, लक्ष्मण, कल्पना रावत कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। जांच के दौरान सफाई कर्मी कल्पना रावत, लक्ष्मण और विनोद पर आरोप साबित पाए गए। उनको निलंबित करते हुए ब्लॉक गड़वार, हनुमानगंज और चिलकहर से संबंध किया गया है। एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं, ब्लॉक मुरली छपरा में सफाई कर्मी अशोक कुमार राम के संचारी रोग नियंत्रण अभियान से अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर ब्लॉक बैरिया से संबोधित किया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…