बलिया में इतना बिजली बिल बकाया है कि जानकर माथा पकड़ लेंगे?

बलिया जिले में एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल का बकाया भुगतान करवाया जा रहा है। जिले में बिजली बिल का बकाया इतना भारी है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों का माथा झन्नाया हुआ है। प्रचार-प्रसार के बावजूद भी बड़े स्तर पर बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है। अब इसकी गाज विद्युत उपकेंद्रों के जेई पर गिरने लगी है।

बलिया के अधीक्षण अभियंता ने रतसर और बैरिया उपकेंद्र के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। रतसर उपकेंद्र के तहत 13317 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत रतसर में सिर्फ 192 उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान किया है। तो वहीं बैरिया उपकेंद्र पर 12844 उपभोक्ताओं का बिल बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक महज 156 उपभोक्ताओं से ही बिजली बिल का बकाया वसूला जा सका है।

धनराशि के हिसाब से रतसर उपकेंद्र में उपभोक्ताओं पर साढ़े सोलह करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। जबकि बैरिया उपकेंद्र के उपभोक्ताओं पर साढ़े चौदह करोड़ रुपए से अधिक का बिल बकाया है। जिले में बिजली विभाग की ओर से गत 21 अक्टूबर से एकमुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है। जो आने वाले 30 नवंबर तक चलेगा। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इन दो उपकेंद्रों का प्रदर्शन बेहद धीमा है। इस वजह से अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने रतसर उपकेंद्र के जेई जीतेंद्र कुमार और बैरिया उपकेंद्र के जेई विनोद भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पूरे बलिया जिले में लगभग 3.48 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर कुल 516 करोड़ रुपए का बकाया है। जिले में बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक 5976 उपभोक्ताओं से 2.33 करोड़ की ही वसूली हो सकी है। मीडिया रपटों के मुताबिक एकमुश्त समाधान योजना के तहत लगभग ढ़ाई लाख से अधिक बकायेदारों से 402 करोड़ रुपए का भुगतान कराने का लक्ष्य है।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि “एकमुश्त समाधान योजना के तहत जगह-जगह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो सकी है। ऐसे में विभाग की तरफ से समीक्षा की जा रही है। बेहतर परिणाम के लिए सभी उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।”

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago