Categories: बलिया

ई-श्रम पंजीकरण में बलिया को मिला पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान, बनवाएं ई-श्रम कार्ड मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश में ई-श्रम पंजीकरण के मामले में बलिया जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। बलिया में अब तक 76 हजार से अधिक लोगों ने ई-श्रम पंजीकरण किया है। पंजीकरण के बाद लोगों का ई-श्रम कार्ड भी बनाया गया है। जिसका लाभ सरकार की कई योजनाओं में मिल रहा है। ई-श्रम कार्ड का फायदा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र तक दिया जाएगा।

ई-श्रम कार्डधारकों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पढ़ाई-लिखाई करने वालों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। ई-श्रम पंजीकरण का लाभ बेरोजगारों को रोजगार के क्षेत्र भी मिलेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं का भी फायदा इस पंजीकरण के बाद मिलेगा।

बलिया के जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने मीडिया से बताया है कि “यदि कार्डधारक पटरी व्यवसायी है तो उसे उद्योग विभाग से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से ऋण दिलाया जायेगा। यदि विद्यार्थी है तो उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयोग के साथ अभ्युदय कोचिंग में दाखिला की व्यवस्था करायी जानी है। साथ ही सरकार की अंत्योदय योजना का भी लाभ मिलेगी।”

बता दें कि इस महीने से पहले तक बलिया पूरे प्रदेश में 19 वें स्थान पर था। बीते एक महीने में श्रम विभाग की ओर से ई-पंजीकरण को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। अब व्यापक स्तर पर लोग ई-पंजीकरण करा रहे हैं। फिलहाल पूरे जिले में 76 हजार 945 लोगों ने ई-पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग आवेदन कर सकते हैं।

श्रम पंजीकण कार्ड बन जाने का सबसे बड़ा फायदा रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगारों को होगा। बेरोजगार लोग श्रम पंजीकण कार्ड के जरिए बैंक से कम ब्याज पर कर्ज ले सकते हैं। बैंक से कर्ज के साथ ही अनुदान भी मिलेगा। बैंक से कर्ज लेकर अपना व्यसाय शुरु किया जा सकता है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा हासिल करने को इच्छुक युवा शिक्षा ऋण भी आसानी से ले सकते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago