बलिया: घर में आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत, 50 मकान भी जल कर ख़ाक

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र में एक अग्निकांड में दो भाईयों की जल कर मौत हो गई तथा लगभग 50 कच्चे मकान खाक हो गये .

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शिवपुर कपूर दियर गांव में चईत पासवान के घर पर बुधवार की रात को गैस का रिसाव होने से आग लग गयी . देखते ही देखते आग फैलने लगी और आसपास की झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं . इसी बीच चईत पासवान के घर रखा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया .

सूचना पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन दस्ते और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया . इस हादसे में बृज मोहन बिंद के दो बेटे किशन (सात वर्ष) और अंकित (चार वर्ष) की जल कर मौत हो गयी. पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये.

आग से करीब पचास से अधिक झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago