Categories: बलिया

बलिया के ददरी मेले में 20 से ज्यादा सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए, 29 नवंबर को होगा बलिया गली का शुभारंभ

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार कई तरह के भव्य आयोजन किए गए हैं। जिला प्रशासन लगातार मेले को आकर्षक बनाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मेले की बलिया गली, सेल्फी प्वाइंट, महर्षि भृगु आदि के नामों पर चौराहे, बलिया की विषेशता वाले चित्रों को लगाया गया है।

ददरी प्रांगण में भारतेन्दु कला मंच के माध्यम से हर रोज किसी न किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बलिया के व्यंजनों और विशेषता को विशेष पहचान देने के लिए बलिया गली बनाई गई है। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। बलिया गली में 20 से अधिक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इस गली का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह 29 नवम्बर को करेंगे।

सीआरओ त्रिभुअन ने बताया कि ददरी मेले का पहली बार लोगो डिजाइन किया गया है। जिसमें ददरी मेला और जनपद बलिया की विशेषता के चित्रों और फोटो को सम्मिलित कर अध्यात्म और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। इसमें महर्षि भृगु और उनके शिष्य दर्दर मुनि, बाबा बालेश्वर मंदिर, मां गंगा और सरयू का संगम, कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान, मेला, बागी बलिया के शहीदों का प्रतीक आदि चित्रों को दर्शाया गया है। परिवहन मंत्री 29 नवम्बर को ददरी मेले का लोगो और स्लोगन जारी करेंगे।

बता दें कि बलिया स्पेशल नाइट का आयोजन भारतेंदु कला मंच पर 29 नवंबर को शाम 6:00 बजे से किया जाएगा। बलिया स्पेशल नाइट में बलिया के उभरते कलाकार ही भाग ले सकेंगे ,जिसमें नृत्य , गायन और रंगमंच के कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

सीआरओ ने बताया कि बलिया के कलाकारों के चयन के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। जिसमें जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विशेषज्ञ, कलाकारों को चयनित करेंगे। बलिया के कलाकारों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए जिला प्रशासन ने अपील की है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago