Categories: Uncategorized

मोहम्मद शमी के इस काम को देश कर रहा है सलाम, कहा देश के लिए… देखिये विडियो.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए 40 जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए ₹500000 देने की घोषणा की है। मोहम्मद शमी ने कहा कि मैं भारत के लिए गेंद छोड़कर ग्रेनाइट उठाने के लिए भी तैयार हूं जब हम देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं तब सैनिक सरहदों की रक्षा करते हैं हम इस संकट की घड़ी में जवानों के परिजनों के साथ खड़े है और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इससे पहले शिखर धवन ने भी एक भावनात्मक वीडियो ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने सभी भारतीय जवानों के परिवार के लिए मदद करने की गुहार लगाई थी.

उन्होंने खुद भी शहीद जवानों के परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही थी वहीं वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने सभी 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई कि खर्च की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है। दोस्तों आपको बता दे कि पूरे देश में शहीद भारतीय जवानों के परिवारों की मदद करने की बात कही जा रही है और लोग मदद कर भी रहे हैं।.

पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवान की शहादत के बदले भारत की जनता ने 80 सर की मांग की है भारत की जनता का कहना है कि सरकार सरहद पार से 40 के बजाय 80 सर लेकर आये। देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी सुरक्षा बल को खुली छूट दे दी है। मोदी सरकार का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक 2 करने का वक्त आ गया है और वह बहुत जल्द ही पाकिस्तान को एक बड़ा सबक सिखाएंगे.

उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल हुए लोगों को एक बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई काम किए हैं लेकिन मोदी सरकार का कहना है कि अभी पाकिस्तान को बहुत भारी कीमत चुकानी है। हम अपने देश के जवानों की शहादत को कभी नहीं भूलेंगे और इसमें शामिल लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे। आगे देखें वीडियो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago