Categories: Uncategorized

अरविन्द केजरीवाल का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोले …

लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर तैयार करने की जा रही हैं। सभी का मकसद है कि भाजपा को कैसे रोका जाए और मोदी पीएम दोबारा पीएम बन न पायें। भाजपा की हालत भी इस वक़्त ठीक नहीं है और अभी हाल ही में उसे तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की हार से सभी विपक्षी पार्टियों में उम्मीद जगी है कि एक साथ आकर भाजपा को रोका जा सकता है और मोदी को हराया जा सकता है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोदी और शाह की जोड़ी इस देश के लिए खतरनाक है। इस देश का वर्तमान और भविष्य दोनों खतरे में है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर यह लोग एक बार फिर से सत्ता में वापसी करते हैं तो संविधान को भी नहीं छोड़ेंगे और उसके साथ भी छेड़छाड़ कर देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश के हर देशभक्त नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वह इन दोनों की जोड़ी को हराए। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि ऐसे लोगों को हारने के लिए और सविंधान बचाने के लिए जो भी कदम उठाया जाना चाहिए, वह उठाएंगे। अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस के साथ बात बन गई तो वह उसके साथ अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर सकते हैं.

आपको बता दें कि कुछ समय पहले अरविंद केजरीवाल राहुल गाँधी के साथ दिखाई दिए थे किसान आन्दोलन के दौरान। इसके अलावा वह विपक्षी दलों की बैठक में भी दिखाई दे रहे है जिसमे राहुल गाँधी भी शामिल होते हैं। हालाँकि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस या राहुल गाँधी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनकी इन बातों से यह तो लग रहा है कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए वह कांग्रेस से भी हाथ मिला सकते हैं ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago