दो दिन पूर्वांचल में रहेंगे मोदी, जानें कौन-कौन सी योजनाओं की मिलेगी सौगात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल से 2 दिन का पूर्वांचल दौरा शुरू हो रहा है । सबसे पहले आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। वहां से वाराणसी आकर अपने संसदीय क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे। रात्रि विश्राम भी वाराणसी के डीरेका स्थित गेस्ट हाउस में करेंगे। अगले दिन रविवार को मिर्जापुर जाएंगे और बाणसागर परियोजना का लोकार्पण करने के साथ ही मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी आजमगढ़ में पहली बार और मिर्जापुर में दूसरी बार आ रहे हैं।

अफसरों के अनुसार इस बार 10 एसपी के अलावा 15 हजार फोर्स की तैनाती की जा रही है। फोर्स का आना शुरू हो गया है। उनके ठहराने की व्यवस्था डेढ़ दर्जन स्कूलों में की गई है। आजमगढ़ और मिर्जापुर में भी एसपीजी ने सभी कार्यक्रम स्थल अपने निगरानी में ले लिया है। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाए गए हैं। पीएम मोदी आजमगढ़ और मिर्जापुर दोनों जिलों में करीब सवा-सवा घंटे रहेंगे। मोदी शनिवार को आजमगढ़ में दोपहर 2.20 पर और रविवार को मिर्जापुर में सुबह 10.50 पर पहुंचेंगे।

 

बनारस में इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

योजना का नाम और  लागत (करोड़ रुपये में)

1. वाराणसी शहरी गैस वितरण परियोजना 50.0

2. पेरिशबल कार्गों केंद्र का निर्माण (राजातालाब) 4.35

3. हृदय से 24 सड़कों का सुधार एवं निर्माण कार्य 29.89

4. हृदय से हेरिटेज पोल व लाईट प्रोजेक्ट 26.50

5. अमृत योजना से सात पार्कों का सुंदरीकरण कार्य 2.00

6. स्वच्छ भारत मिशन में सफाई वाहनों की व्यवस्था 6.98

7. नगर निगम मुख्यालय पर सोलर प्लांट 1.73

8. दुर्गाकुंड व कुरुक्षेत्र से अस्सी तक हेरिटेज कार्य 1.54

9. हृदय से नगर निगम की ओर से 10 सड़कों का कार्य 7.92

10. पिपलानी कटरा व कबीरचौरा में हेरिटेज वॉक 2.51

11. हृदय से टाउनहाल का रि-डेवलेपमेंट 2.58

12. बसनी ग्राम पेयजल पाईप परियोजना 2.26

13. बरजी ग्राम पेयजल पाईप परियोजना 1.72

14. बंतरी ग्राम पेयजल पाईप परियोजना .91

15. आयर ग्राम पेयजल पाईप परियोजना 2.61

16. जयापुर ग्राम पेयजल पाईप परियोजना 1.40

17. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजोखर 5.52

18. 13 ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रह व उठान कार्य 5.48

19. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज स्थित बीपीओ 45.0

20. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण सर्किट बेंच —-

21. वाराणसी-बलिया ईएमयू ट्रेन का शुभारम्भ 250

कुल लागत 449 .29

इनका होगा शिलान्यास

1. जापान सरकार की मदद से प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष – 186

2. पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग (चितईपुर-भीमचंडी-जंसा-रामेश्वर-हरहुआ-शिवपुर- कपिलधारा) सड़क निर्माण कार्य -97.04

3. भिखारीपुर तिराहे से अमरा चौराहे तक सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ींकरण -29.86

4. स्मार्ट सिटी से सड़क और आठ जंक्शन का पुनरुद्धार 83.66

5. स्मार्ट सिटी से आठ चौराहों का विकास 20.39

6. नमामि गंगे योजना से 26 घाटों का जीर्णोद्धार 10.34

7. कान्हा उपवन का निर्माण 10.58

8. स्मार्ट सिटी से चार पार्कों का सुंदरीकरण 5.92

9. स्मार्ट सिटी से दूसरे चरण में आठ चौराहों का विकास 13.48

10. आईडीपी के तहत जीआईएस व एमआईस सर्वे कार्य 9.34

11. अवस्थापना व 14वें वित्त आयोग से 69 कार्य 20.90

12.स्मार्ट सिटी से पांच ओवरहेड टैंक के सुंदरीकरण का कार्य .67

कुल लागत 487.66

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago