Categories: देश

लखनऊ में बोले PM मोदी- स्मार्ट सिटी का उद्देश्य गरीबों और मध्यम वर्ग का जीवन आसान बनाना है

राजधानी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना की 3,897 करोड़ रुपये की 99 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. लखनऊ के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए ‘ट्रांस्फार्मिंग अर्बन लैंडस्केप’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पीएम मोदी ने देश के कई मेयर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि मेयर देश का रूप बदलने के लिए तीन सालों हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं.

उन्होंने कहा कि स्मार्ट शहर के लिए सात हजार करोड़ की योजनाओं का काम पूरा हो चुका है. 52 हजार करोड़ की योजनाओं का काम शहरों में चल रहा है. इन योजनाओं का उद्देश्य मध्यमवर्गीय व गरीब लोगों के जीवन को आसान बनाना है. हमने कई भाइयों और बहनों को उनके घरों की चाबियां सौंपी. लाभार्थियों के चेहरे पर चमक जीवन को संतोष देने वाला अनुभव है. जिन्हें घर मिले, जिन्हें पुरस्कार उन्हें शुभकामनाएं.

इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की. महिलाओं के साथ उन्होंने योजना के बारे में चर्चा की. करीब 10 मिनट तक महिलाओं के साथ बैठ वह बातचीत करते रहे. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कई सवाल पूछे.

महिलाओं ने आवास योजना के लिए पीएम का आभार जताया है. कई महिलाओं ने उनके पैर छू लिए. पीएम यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लखनऊ, वाराणसी, बिजनौर, गाजीपुर व मिर्जापुर के लाभार्थियों को चाबी सौंपी. उन्होंने देश के कई शहरों के मेयरों को सम्मानित किया.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago