बलिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन डिस्ट्राय” अभियान के तहत अश्लील विडियों,गाना अपलोड करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक सीपीयू, दो हार्ड-डीस्क बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस की माने तो जनपद में अश्लील विडियों, गानों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन डिस्ट्राय” के तहत प्रभारी निरीक्षक रसड़ा को सूचना के आधार पर नाथ बाबा चौराहा कस्बा व थाना रसड़ा पर अश्लील फिल्म मोबाइलों व पेन ड्राइव में भरने वालों की चेकिंग के दौरान राहुल जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी ग्राम को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही श्री कम्प्यूटर डीजे मिक्सिंग की दुकान से एक सीपीयू जिसमें दो हार्ड डिस्क के साथ पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि मैं श्री कम्प्यूटर डीजे मिक्सिंग की दुकान में अश्लील पिक्चर ग्राहकों के मोबाइल व पेन ड्राइव में पैसे लेकर भरनें की बात कबूल की।
इस सम्बन्ध में थाना रसड़ा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकरी के लिए बता दें की आपरेशन डिस्ट्राय के तहत अभियान चलाकर मोबाइल चिप डाउन लोडिंग करने वाली दुकानों पर छापेमारी की जा रही है जिससे की कंप्यूटर कारोबारियों पर अश्लील चीज़ें बेचने पर लगाम लगाया जा सके ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…