मोदी और योगी सरकार कर रही है बलिया की उपेक्षा: पूर्व सपा विधायक

बेल्थरारोड। सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बलिया जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व भाजपा ने जिले की विकास का वादा किया, लेकिन कई साल व्यतीत हो गए।

जिले के विकास का सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार की वादाखिलाफी पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आजमगढ़ की प्रस्तावित सभा में बलिया के विकास का हिसाब देने की मांग की।

अपने आवास पर मीडिया  से बातचीत में पूर्व विधायक पासवान ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक वर्ष पूर्व गड़वार की सभा में कहा था कि बलिया में फ्लाईओवर और गंगा नदी में 1600 किलोमीटर लंबा जलमार्ग बनेगा ताकि कम लागत में बलिया के व्यापारियों का सामान आसानी से पहुंच सके, लेकिन केंद्र सरकार की चार और प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं किए गए ,यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी सभा के दौरान सरकार बनने पर जिले के विकास की बात कही थी ,लेकिन सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतर सकी।

उन्होंने प्रधानमंत्री से इसका हिसाब आजमगढ़ की सभा में देने की मांग की। एक सवाल के जवाब में पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सपा सरकार के दौरान हुए।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार द्वारा स्वीकृत ग्राम न्यायालय, 32 केवीए का विद्युत उपकेंद्र, भीमपुरा ब्लॉक के नए भवन के निर्माण का मामला अभी भी ठंडे बस्ते में है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago