बलिया में हेल्थ वाहन संचालन का शानदार काम, हज़ारों लोगों को मिल रहा फ्री इलाज़

बलिया डेस्क : बलिया में बीमारी के इलाज के लिये मरीजों को अस्पतालों के धक्के नहीं खाने पड़ रहे हैं. अब अस्पताल खुद इलाज के लिये मरीजों के घर द्वार तक पहुच रहा है.

बलिया में आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा घर पहुंचकर मुहैया कराने का ये बीड़ा उठाया था सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने. जिसके लिए बीते चार सालों से जिले में सचल अस्पताल चलाया जा रहा है. जिले भर के गांवों में दो एम्बुलेंस घूमती हैं. ये चलते फिरते अस्पताल गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कर रहे हैं. साथ ही गांव के मरीज़ों का जांच कर उन्हें इलाज़ उपलब्ध कराया जाता है.बलिया में मलेरिया, टाइफ़ाइड, अस्थमा जैसी बीमारियों की जांच होती है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज के घर जाकर ही दवाई पहुंचाई जाती है. एक हफ्ते के बाद मरीज़ों का हाल जानने के लिए एम्बुलेंस दोबारा जाती है.

2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ था. बलिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ ने चुनाव जीत लिया. चुनाव जीतने के बाद वीरेंद्र सिंह ने 2 गाड़ियों का संचालन शुरू करवाया. जिसमें हर स्वास्थ्य सुविधा मौजूद रहती है. ये गाड़ियां जिले भर में घुमकर लोगों का उपचार करती हैं.

इन दो गाड़ियों का संचालन 18 अक्टूबर 2019 से शुरू हुआ था. अब तक 74102 लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं. इन हेल्थ सेवा वाली गाड़ियों ने 430 गांवों का दौरा अब तक किया है.

.ताकि अस्पताल में न खाने पड़े धक्के
अभी जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है.  जहां लाइन में लगने के बाद कई बार मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलते. अगर डॉक्टर मिल जाए, तो दवा नहीं मिलती. सांसद ने बताया कि इस तरह की दिक्कतों को खत्म करने की दिशा में ही मोबाइल अस्पताल चलाने का फैसला लिया गया था जो की कारगार साबित हो रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago