बलियाः नगर निकाय चुनाव को तैयारियां तेज, 6 सुपर और 16 जोन में बांटा गया जिला

बलिया में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा नामांकन के साथ शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

पूरे जिले को दो नगर पालिका समेत 12 निकायों को छह सुपर जोन, 16 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा है। इसके साथ ही छह सुपर जोनल, बीस जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे और चार जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट विषम परिस्थितियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

बता दें कि 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, इसके लिए नामांकन स्थल तय हो चुके हैं। यहां निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने की तैयारी कर दी गई।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि जिले में दो नगर पालिका बलिया और रसड़ा तथा दस नगर पंचायत बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव है। इन निकायों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुपर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago