बलियाः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के सामने स्थित मेडिकल दुकान में तोड़फोड़ व चोरी की घटना सामने आई है। मेडिकल दुकान विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के भतीजे राजिक रिजवी की है। राजिक रिजवी के बेटे आरिज रिजवी के मुताबिक वह सोमवार की रात भोजन कर हॉस्पिटल गेट के सामने अपने मकान में जाकर सो गए, सुबह जागे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था. पास वाले रुम में एक और व्यक्ति सो रहा था उसका दरवाजा भी बाहर से बंद था।
शोर मचाया तो लोगों ने दरवाजा खोला। बाहर गए तो मेडिकल स्टोर का दरवाजा अंदर से खुला मिला। दुकान का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाशों ने दुकान में रखी नगदी पर हाथ साफ कर लिया साथ ही सीसीटीवी कैमरे के एलईडी तोड़ दी। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को लेकर छानबीन में जुट गई है। वही इस सम्बंध में थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि चोरी की मामला प्रकाश में आई है लेकिन अभी तक कोई तरहीर नही मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…