बलिया के 2 विधायकों समेत 5 विधायकों को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का सदस्य नामित किया गया है। जिले के 2 विधायकों में जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई भाजपा की केतकी सिंह और रसड़ा विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गए बसपा के उमाशंकर सिंह शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लिए कुल पांच विधायकों को नामित किया है। यह सदस्य संगत अधिनियम के तहत सदन द्वारा विधिवत निर्वाचित माने जाएंगे। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई।
प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में केतकी सिंह और उमाशंकर सिंह के अलावा आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद और देवरिया जिले से विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और सुरेंद्र चौरसिया को विश्वविद्यालय की सभा का सदस्य नामित किया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…