Categories: बलिया

बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर किया रेप, आरोपी गिरफ़्तार

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

दुबहर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को इसी थाना क्षेत्र के जावेद खान उर्फ राजा (22) ने 25 मई को अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने काफी खोजबीन की तथा इसके बाद किशोरी के पिता ने शुक्रवार को खान उर्फ राजा के खिलाफ शिकायत दी थी।

मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर लिया है और किशोरी ने बयान दिया कि खान उसे अगवा कर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता व पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago