Ballia- असलहा व्यापारी के घर पहुंचे MLA उमाशंकर सिंह, मदद को बढ़ाए हाथ, परिवार को सौंपा चेक!

बलियाः रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह बुधवार असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को दो लाख रुपये का चेक दिया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

बता दें कि गन व्यवसायी की मौत के बाद से ही परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार की परेशानी को देखते हुए आज विधायक उमाशंकर सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, परिवार में धन की कमी के कारण कोई काम रूके न उसके लिये मैं परिवार की आर्थिक मदद की है। आवश्यकता पड़ी तो मदद के लिये पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि बच्चों के भविष्य की उनके परवरिश की चिंता नंदलाल के पत्नी के सामने है।उन्होंने परिवार से कहा कि एक पिता जिस तरीके से अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए कड़ी मेहनत करता है ठीक उसी तरीके मृतक व्यापारी नंदलाल गुप्त ने भी अपने बच्चों के लिये मेहनत करके परिवार का खर्च चलाया। लेकिन आज वह इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में परिवार को शासन और प्रशासन की तरफ से भी मदद मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सदन में सबसे पहला मुद्दा यदि उठा तो वह मुद्दा बलिया के नंदलाल सुसाइड प्रकरण होगा। इस अवसर पर सचिंद्र सिंह, ईश्वरदयाल मिश्र, सतीश सिंह, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश भारती, महफूज आलम, संतोष राम, हरि सिंह, कामता सिंह, राजेश सिंह, रणजीत सिंह पिंकी, अरविंद गांधी, राहुल गुप्ता, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago