बलिया -लखनऊ: रसड़ा के चर्चित विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में नियम 51 अंतर्गत मंगलवार को जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि रसड़ा के निबंधन कार्यालय का ध्वस्तीकरण कर नवनिर्माण किया जाए क्योंकि जर्जर भवन होने के कारण यह दुर्घटना का कारण बना हुआ है। लोगों के जान-माल की रक्षा हेतु इसका पुनर्निर्माण आवश्यक है। इस निबंधन कार्यालय से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है परंतु उदासीनता के कारण इसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है।
नियम 301 अंतर्गत विधायक ने यह भी आवाज उठाई कि जनपद के सबसे बड़े ब्लाक नगरा को टाउन एरिया का दर्जा दिया जाए, ताकि इसका विस्तार व विकास हो सके। इससे नगरा की प्रगति में सुविधा होगी। यहां के फल व सब्जी आदि जिले भर में चर्चित हैं और जनपद के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी आकर सामानों की ख़रीद फरोख्त करते हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…