विधायक उमाशंकर सिंह ने सदन में उठाया बलिया में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा

बलियाः रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा तो कर दी लेकिन अभी तक कॉलेज बनाने की दिशा में कुछ ठोस कदम नहीं उठा गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज न होने से जनता के सामने आ रही परेशानियां भी सदन के सामने रखी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज व उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था न होने से आए दिन गंभीर मरीजों की मौत हो रही है। कई मरीजों को अन्य जिलों में इलाज के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वर्ग के लोगों को होती है। ऐसे में उन्होंने जनहित में मेडिकल कालेज की स्थापना किये जाने की मांग की।

विधायक ने रसड़ा के नरांव पश्चिम टोला, रोहना, मटींही, अठिला गढ़ी, खनवर, हजौली, संवरा, नगपुरा पंचमंदिर, कोटवारी, पांडेयपुर – संवरा तथा सवन में लगे 100 केवीए ट्रासंफार्मर के स्थान पर उनकी क्षमता वृद्धि करते हुए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की जिसे स्वीकृत कर लिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago