विधायक उमाशंकर सिंह ने हजौली में पीएचसी बनाए जाने की मांग की

बलिया डेस्क : विधानसभा रसड़ा के ग्राम सभा हजौली में मंज़ूरी मिलने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ है। इसके निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग उठ रहे ही है। अब रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने भी सदन में इसे जल्द से जल्द बनवाए जाने की मांग की है।

विधायक ने नियम 51 के तहत सरकार का ध्यान ख़ींचते हुए बताया कि हजौली उनकी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चिलकहर ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है। इतनी बड़ी आबादी वाले इस गांव में अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं बना है। जिसके चलते लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि काफी समय पहले यहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने को मंज़ूरी दी गई थी। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी उसका निर्माण नहीं हुआ। उमाशंकर ने कहा कि अगर यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनता है तो इससे हजौली के अलावा आसपास के 25 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा और यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा करीब में ही मुहैया होगी।

इस दौरान विधायक ने अपने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों को भी ठीक किए जाने की मांग की। उन्होंने नियम 301 के तहत कहा कि जो सड़क सलेमपुर डिहवां वाया वड़सडा नहर की पटरी नगरा-सिकंदरपुर मार्ग में मिलती है, वो बेहद जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसे रोकने के लिए सड़क को ठीक किया जाना बेहद ज़रूरी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago