बलिया: बैरिया विधायक बोले- दो बार मिलेगा राशन, धांधली करने वाले कोटेदार जाएंगे जेल

बलिया । बैरिया में राशन की दुकानों पर अब से दो बार राशन फ्री में मिलेगा। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने Facebook पर  इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट  कर लिखा कि बैरिया विधानसभा की जनता से निवेदन है कि राशन की दुकान पर दो बार राशन फ्री में मिलेगा साथ ही 1 लीटर तेल, 1 किलोग्राम चना व 1 किलोग्राम नमक भी अतिरिक्त मिलेगा।

वहीं कई बार देखा जाता है कि राशन की दुकानों पर खाद्य समाग्री की धांधली की जाती है और असली लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाता। इसको लेकर भी विधायक ने अपने ट्वीट में लिखा कि यदि कोई भी कोटेदार राशन वितरण में या अन्य सामानों की आपूर्ति में मनमानी करता है या सामान नहीं देता। तो तुरंत मुझे सूचना दें। मैं हर संभव मदद करूंगा।

उन्होंने आगे लिखा कि जानकारी मिली है कि कोटेदारों के द्वारा जनता को उचित राशन नहीं दिया जा रहा। जितना राशन जनता को मिलना चाहिए। उतना नहीं मिल रहा। ऐसे में विधायक ने कोटेदारों को भी चेतवानी देते हुए लिखा कि अपनी आदतें सुधार ले नहीं तो तुरंत कार्यवाही होगी और जेल भी जाना पड़ेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago