विधायक सुरेन्द्र सिंह बोले- मैं कराऊंगा कोरोना मरीजों का इलाज

बलिया।  बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बड़ा एलान किया है। विधायक ने कहा है कि अब कोरोना रोगियों का इलाज क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों पर ही कराने की व्यवस्था करूंगा। संसाधन मैं अपनी ओर से उपलब्ध कराऊंगा। जरूरी हुआ तो समाज के सक्षम लोगों से मदद लूंगा। लगातार कोरोना से लोगों के मरने से मन व्यथित है। बीमार लोगों के प्रति चिंता हो रही है।

घोषणा बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने शनिवार की देर शाम पत्रकारों के सामने की। उन्होंने कहा कि एल 2 अस्पताल की व्यवस्था ठीक नहीं है। बाहर जाकर आम जनता इलाज कराने में सक्षम नहीं है। दस प्रतिशत लोगों की मौत कोरोना की डर से हृदय गति रुक जाने के कारण हो जा रहा है।

भगवान को जो मंजूर होगा वह होगा मैं अपनी ओर से कोरोना संक्रमितों की इलाज के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। आक्सीजन सिलिंडर, दवाइया सहित सभी जरूरी सामान खरीद कर अस्पतालो को उपलब्ध कराऊंगा।

अपने क्षेत्र के अस्पतालों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही लोगों मे विश्वास की भावना पैदा करने व लोगों को यह भरोसा देने की इलाज के अभाव में उनकी जान नहीं जाएगी। इसके लिए वह सब कुछ करूंगा जो जरूरी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago