बलिया : जिले फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव में गुरुवार की रात चुनावी रंजिश में हुए विवाद से क्षुब्ध होकर 21 साल की मनजी नाम के नौजवान ने फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली। खबर मिलने के बाद पहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया गया है कि मनजी गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने गया हुआ था। जहां रात करीब 12 बजे के आसपास चुनावी रंजिश को लेकर मामा बृजलाल व मनोज से विवाद हो गया। जहाँ उसकी जमकर पिटाई हो गई। लोगों के बीच बचाव के बाद वह क्षुब्ध होकर घर आ गया।
वह घर वालों से मामा की पिटाई करने के लिए दबाव बनाता रहा लेकिन काई नहीं गया। इसके बाद वह अपने कमरे में सो गया। सुबह उसके पिता हाकीम राम उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। इससे उनके होश उड़ गए। परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
परिवार वाले हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया दिया। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि राजनीति के चलते हत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था। उसके परिवार वालों के पूछताछ पर आत्महत्या ही निकला। उस एंगल पर भी जांच की जा रही है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…