बलिया- तहसीलदार पर भड़की विधायक केतकी सिंह, बोलीं- तो आग लगा देती..Video वायरल

यूपी में गुंडों-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्यवाही जारी है। माफियाओं के अवैध कब्जे बुलडोजर चला कर धवस्त किए जा रहे हैं। बुलडोजर अभियान सत्ताधारी दल बीजेपी की तरफ से चल रहा है। लेकिन इस अभियान पर बीजेपी-निषाद पार्टी गठबंधन की विधायक केतकी सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल केतकी सिंह को बुलडोजर की दिशा को लेकर भड़क गई। उन्होंने एक व्‍यक्ति के घर को गिराने के लिए तहसील प्रशासन के बुलडोजर लेकर पहुंच जाने पर सख्‍त नाराजगी जताई। कहा कि किसी गरीब के घर को ऐसे नहीं गिराया जा सकता। उन्‍होंने इसे अचानक की गई गलत कार्रवाई बताया।

विधायक ने तहसीलदार के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक, तहसीलदार से कहती दिख रही है, ‘मैंने आपको एक छोटी सी बात कही थी। आपने उसका सम्‍मान क्‍यों नहीं रखा? सम्‍मान यही रखा कि बुलडोजर लेकर चले आए?’ बीच में तहसीलदार ने धीरे से कहा कि- ‘घर कहां गिराया है।’ इस पर विधायक ने कहा- ‘आप घर गिरा देते तब तो पूछना ही नहीं था, तब तो मैं खुद ही आग। आपने बुलडोजर चला दिया और अभी भी आपने मेरा सम्‍मान रखा है?’ इसके साथ ही वीडियो में विधायक के समर्थक भी अपनी नाराजगी का इजहार करते दिख रहे हैं। एक समर्थक ने मामले में 10 हजार रुपए की रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया है।

विधायक के समर्थकों ने लेखपाल और तहसील के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारी बिना नोटिस और बिना पहले से कोई जानकारी दिए बुलडोजर लेकर घर गिराने पहुंच गए। किसी गरीब का घर ऐसे नहीं गिराया जा सकता। मेरे सामने गरीब के साथ अन्‍याय हो और वो रो रहा हो, यह मुझसे सहन नहीं हो सकता। बिना जांच के ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। वीडियो के एक हिस्से को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विकास कार्यों के नाम पर जिस बेहिसाब दर पर सत्ता से जुड़े लोगों को करोड़ों का मुआवज़ा दिया जा रहा है, वही दर आम आदमी को भी दी जाए और उनको भी जिनके जायज़ निर्माण पर केवल विद्वेषवश बुलडोज़र चलाया गया है। भाजपाइयों को लाभ पहुंचाने में मुआवज़ा, भ्रष्टाचार का नया तरीक़ा बन गया है।’

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago