विधायक ने बाढ़ की समस्या को लेकर उठाए सवाल, कहा- बलिया में कटानरोधी काम नहीं हो रहा

बलिया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने शनिवार को बाढ़ की समस्या को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कटानरोधी कार्य के लिए बड़ी कार्ययोजना स्वीकृत नहीं की है। दूबेछपरा को छोड़ कही भी कटानरोधी काम नहीं हो रहा है। अगर गंगा व घाघरा नदियों में बाढ़ आई तो दर्जनों गांवों की 50 हजार से अधिक की आबादी तबाह हो सकती हैं।



उन्होंने कहा कि बाढ़ विभाग के अधिकारियों को एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर कटान प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर बारिश से पहले कटानरोधी कार्य कराना चाहिए। गंगा पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदईछपरा के अलावे इस तरफ के प्रसाद छपरा, गोपालपुर, सुघर छपरा आदि गांव कटान की जद में हैं। दूबेछपरा में कन्हई ब्रह्म के स्थान पर कटानरोधी कार्य हो रहा है।

जबकि बारिश में उक्त स्थान नदी में विलिन हो जाने की आशंका है। घाघरा नदी के कटान के जद में आकर तिलापुर, गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया, मानगढ़, चांददियर, इब्राहिमाबाद नौबरार पर कटान का खतरा है। इन गांवों को बचाने के लिए सरकार के पास कोई कार्य योजना नहीं है। उन्होंने गोपाल नगर टाड़ी आदि जगह पर हुए कटानरोधी कार्य में धन का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

Ritu Shahu

Share
Published by
Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago