Categories: बलिया

व्यापारी सुसाइड मामले में पीड़ित परिवार से मिल भावुक हुए विधायक दयाशंकर सिंह

बलिया में सूदखोरों से परेशान होकर बंदूक व्यापारी नंद लाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बेटी की हालत खराब है।

उनकी दर्द को देखते हुए मंत्री व सदर विधायक दयाशंकर सिंह भी फफक पड़े और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सूदखोरों की वजह से परेशान हूं। योगी जी मोदी जी मेरे बच्चों, परिवार का भला करें, इतने पर कनपटी में पिस्टल से गोली मारते हुए आत्महत्या कर ली।

गुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। गुरुवार को मृतक नंदलाल का दाह संस्कार भी किया गया। मृतक नंद लाल के दो संतान हैं। लड़का नैतिक 8 वर्ष और गुनगुन लगभग दस साल की है। बलिया आर्म्स कॉरपोरेशन नाम से दुकान है। पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है। ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि भविष्य में मेरे जैसा कोई बहन विधवा न हो सके। उसकी मांग का सिंदूर इन सूदखोरों के कारण न उजड़े। मेरा पति ने इन सूदखोरों को पैसा पूरी तरह से दे दिया था।फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया। उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवश किया।

मृतक के पत्नी की तहरीर पर 12 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ धारा 306, 420, 406,506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों में हनुमान सिंह,अजय सिंह,देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा,राजू मिश्र अन्य 4- 5 हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago