बलिया के इस गांव के प्रधान से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कल बात करेंगे सीएम योगी!

बलिया डेस्क : 17 से 25 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा सप्ताह’ के अंतर्गत 18 अक्टूबर को प्रदेश की चार महिला ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.

इसमें बलिया के रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह भी शामिल हैं। विकास भवन के एनआईसी कक्ष में यह वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। इस बातचीत में महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर चर्चा होगी और इन महिला ग्राम प्रधानों से भी सुझाव लिए जाएंगे.

बता दें की  महिलाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन हुआ है। 25 अक्तूबर तक चलने वाला यह अभियान  आगामी अप्रैल तक हर महीने एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा.

कौन हैं स्मृति सिंह-  अपने काम के लिए कई सम्मान और आवार्ड पा चुकी लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली स्मृति सिंह माता-पिता की आकस्मिक मौत के बाद अचानक ही राजनीति की तरफ़ आ गई.  जब पिता का देहांत हुआ और रतसर कला गांव की सीट महिला सामान्य हुई तो पिता के अधूरे कामों का पूरा करने का ज़िम्मा उनके कंधों पर आ गया.

स्मृति सिंह ने बलिया खबर को अप्रैल 2018 में दिए एक इंटरव्यू  में कहा था “मैं नहीं चाहती थीं कि गांव की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें है और उनको रिकॉर्ड मतों से जिताने वाले गांव वाले उनको लेकर नाकारात्मक सोचें” . बलिया खबर. कॉम से खास बातचीत में स्मृति कहती है कि वो अपने पिता जी का सपना पूरा कर रही हैं. अभी बहुत काम बाकी है, मुझे गांव की जनता का बहुत प्यार और समर्थन मिला है और वो अपने गांववालों को निराश नहीं करना चाहती हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago