बलिया- कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो पालियों में चलेंगे स्कूल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बलिया: जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने समस्त स्कूल एवं कोचिंग संस्थान शैक्षणिक कार्य के लिए 19 अक्टूबर से खोलने का निर्णय हुआ है। सभी स्कूल दो पालियों में चलेंगे और अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा-9 व 10 तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा।

हर पाली के बाद क्लासरूम को सेनेटाइज ​कराने के निर्देश है। उन्होंने समस्त प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए शैक्षणिक कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मास्क ​पहनने के साथ विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर ही बै​ठाया जाए। और हां, विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बुलाया जाए। इसका गहन निरीक्षण होगा और अगर किसी विद्यालय पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। डीआईओएस ने निर्देशित किया है कि स्कूल खोले जाने से पहले उसे सेनेटाइज करा लिया जाए।

यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के बाद कराई जाए। विद्यालय में सेनेटाइजर, हैण्डवास, ​थर्मल स्कैनर व प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रखी जाए। हैण्डवाश व सेनेटाइज के बाद ही ​स्कूल में प्रवेश कराया जाए। डीआईओएस ने साफ कहा है कि किसी विद्यार्थी या अध्यापक में सर्दी, खांसी, जुखाम जैसे कोई लक्षण दिखाई दे तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाए।

मुख्य गेट पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रहे और एक साथ सभी छात्रों की छुट्टी नहीं की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी कहा है कि जिन विद्यार्थियों के पास आनलाइन पठन-पाठन की सुविधा नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाए।

दर्जन भर स्कूलों का किया निरीक्षण, देखी तैयारियां- स्कूलों को खोलने के निर्णय के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने शनिवार को दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सुखपुरा इण्टर कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, गांधी इण्टर कालेज सिकंदरपुर, गंगोत्री इण्टर कालेज सिकंदरपुर,

ज्ञानकुंज स्कूल वंशीबाजार, जनता इण्टर कालेज नवानगर, जीएमएम इण्टर कालेज बेल्​थरारोड का निरीक्षण किया। जहां कुछ कमियां मिली उसे दुरूस्त करा लेने का निर्देश दिया। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से स्पष्ट रूप से कहा कि कोविड सुरक्षा के प्रति पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago