बलिया के लापता बीजेपी सांसद और सपा विधायक की तलाश में लगाए गए पोस्टर!

बलिया डेस्क : कोरोना के कहर और लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच जिले की सियासत उस वक्त गर्मा गई जब शहर और गावों में बलिया और सलेमपुर के सांसद समेत कई विधायकों के लापता के पोस्टर नजर आए। शहर के कई चौक और कलेक्टे्रट के आसपास  सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर कई जगह सांसद व विधायक के लापता होने के फोटोयुक्त पोस्टर चस्पा किए गए।

पोस्टर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। पहला पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव द्वारा चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में वीरेंद्र सिंह मस्त और आनंद स्वरूप शुक्ला की फोटो लगी है, जिसपर लापता लिखा गया है। पोस्टर में सबसे नीचे निवेदक मनीष कुमार दुबे उर्फ मनन पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा लिखा गया है। यही नहीं, समाजवादी पार्टी का चिन्ह साइकिल का चित्र भी पोस्टर में साफ दिखाई दे रहा है।

तो वहीँ दूसरा पोस्टर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस द्वारा चस्पा किया गया है। इन पोस्टरों में सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा और बांसडीह विधायक रामगोविंद चौधरी की फोटो लगी है। जिसपर लापता लिखा गया है। पोस्टर में सबसे नीचे निवेदक अभिजित  तिवारी सत्यम प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस लिखा गया है। पोस्टर में कांग्रेस पार्टी का चिन्ह पंजा का चित्र भी साफ दिखाई दे रहा है।

वहीँ जब हमने इस बारे में अभिजित  तिवारी सत्यम से इस पोस्टर के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने बलिया खबर को बताया कि देश में जबसे कोरोना का प्रकोप हुआ है, तब ये प्रतिनिधि जनता के बीच से गायब हो चुके हैं ऐसे में हम पोस्टर लगा कर अपना विरोध तो जता ही सकते हैं। साथ ही अभिजित  तिवारी का दावा है की सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करने के बाद  पुलिस और एलआईयु  का फ़ोन आने लगा है।

वहीँ जब हमने इस बारे में जनप्रतिनिधयों से बात करने की कोशिश की तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका ।  गौरतलब है की ग्रीन जोन में रह चुके बलिया में भी कोरोना वायरस दस्तक दे चूका है प्रशासन के आकड़ों की मानें तो अब तक 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं ।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago