बलिया- सूरज की मां ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी- बेटे का शव जल्द भेजने की लगाई गुहार

असम के जोरहट एयरबेस से तीन जून को उड़ान भरने के बाद 13 लोगों के साथ गायब एएन-32 विमान में सवार बलिया के शोभा छपरा निवासी सूरज कुमार सिंह की मां ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने बेटे सूरज का शव तत्काल घर भेजे जाने के लिए उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सूरज की मां ने लिखा है कि पिछले 17 दिनों से शहीद सूरज कुमार सिंह के घर भोजन नहीं बन पा रहा है, पूरा परिवार सूरज के शव के आने का इंतजार कर रहा है। रोज एयरफोर्स के अधिकारी शव भेजने के नाम पर आजकल कर रहे हैं, इससे पूरा परिवार मर्माहत है।

पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि अभी तक जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि मदद तो दूर, संवेदना व्यक्त करने भी नहीं पहुंचा है। वहीं एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों का भी व्यवहार उनके प्रति उचित नहीं है। प्रधानमंत्री जी मेरे बेटे का शव तत्काल मेरे घर भेजवाने के लिए वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करें।
परिजनों ने बताया कि सूरज जब गांव आते थे तो गांव के युवाओं को डिफेंस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। इस बार भी उन्होंने बताया था कि अगस्त में आएंगे तो युवाओं को तैयारी कराएंगे।

पिता ने कहा कि सूरज, अपने दोनों छोटे भाई विक्रांत और प्रिंस को भी डिफेंस में जाने के लिए कहते थे। सूरज कहते थे कि देश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago