बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के पास में रहने वाले पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग को पड़ोसी युवक ने ही हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां ने तहरीर दर्ज कराते हुए लिखा कि मेरी 12 वर्षीय बेटी के साथ मेरे घर से 150 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। उसने मेरी बेटी को किसी काम के बहाने अपने घर बुला लिया और वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर माताहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता की मां की सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया और पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…