बलिया में रेप पीड़िता से कथित रूप से सामूहिक रेप, 3 युवकों के खिलाफ FIR

बलिया। उत्तरप्रदेश में बदमाश आज भी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। जिन्हें पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। जहां एक किशोरी से पहले तो कथित गैंगरेप किया गया और फिर उसे पीटा भी गया। ये पूरा मामला बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र का है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 2 नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पहले रेप फिर धमकी देकर गैंगरेप-  मामले में किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने 6 महीने पहले उसके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो भी बना लिया। और फिर वीडियो के दम पर उसे ब्लेक मेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किशोरी को मिलने बुलाया। जहां युवक के साथ अन्य युवक भी थे। जिन्होंने हाथ-मुंह रस्सी से बांधकर मारपीट की और गैंगरेप किया।

वहीं एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर भीमपुरा थाने में दो युवकों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago