रसड़ा- मूकबधिर किशोरी के साथ तीन बच्चों के बाप ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

बलिया में  दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित बस्ती में बुधवार की सुबह घर में घुसकर गांव के ही शादीशुदा व्यक्ति ने 16 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के वक्त पीड़िता के माता व पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है सुबह वह पत्नी के साथ अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस बीच उसकी मूकबधिर बेटी अकेले घर पर ही थी।

इस बीच मौका पाकर गांव का ही तीन बच्चों का पिता उसके घर में घुस गया और उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर मकान की कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग निकला।

शाम को अपनी पत्नी के साथ घर लौटा तो उसकी बेटी ने इशारे से अपने साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में सब कुछ बताया। इसके बाद अगले दिन सुबह पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी अभी फरार चल रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago