बलिया से भागे नाबालिग जोड़े को मध्यप्रदेश में भीड़ ने पीटा, पुलिस बनी रही तमाशबीन

बलिया से भाग कर मध्यप्रदेश पहुंचे प्रेमी युगल को लोगों ने जमकर पीटा। घटना मध्यप्रदेश के देवास की है जहां बलिया से भाग कर आए 16 वर्षीय लड़के और 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ भीड़ ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब चार दिन पहले हुई इस घटना में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। मध्यप्रदेश में इन दिनों भीड़ बेकाबू होती जा रही है। आए दिन भीड़ के द्वारा लोगों की मारपीट करने के मामले सामने आ रहे हैं। देवास में बेकाबू भीड़ ने पुलिस के सामने ही नाबालिग लड़के की जमकर पिटाई कर दी। और वहां मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही।घटना देवास के भौरासा टोल नाके का है। करीब चार दिन पहले बलिया से एक 16 वर्षीय लड़का अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को भगाकर यहां पहुंचा था। भौरासा थाने को भी इसकी सूचना मिली थी और पुलिस को दोनों को कस्टडी में लेने के लिए कहा गया था। इसके लिए पुलिस ने टोल नाके पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान यूपी से अहमदाबाद जा रही बस में दोनों युवक-युवती मिले। लेकिन पुलिस टीम के पकड़ने से पहले ही बस का पीछा कर रही दो कार में मौजूद दर्जन भर लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को वहां खड़ा किया और लड़के को पुलिस के सामने ही पीटना शुरु कर दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह भीड़ बेरहमी से नाबालिग की पिटाई कर रही है। लेकिन पुलिस हाथ बांधे खड़ी रही। किसी पुलिसवाले ने मारपीट करने वाले लोगों को रोकने की कोशिश भी नहीं की। बाद में पुलिस ने भीड़ से बचाकर लड़के को औद्योगिक थाने भेजा और लड़की को महिला थाना भेज दिया।वहीं वायरल वीडियो को लेकर पुलिस पर उठे सवालों पर एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया ने सफाई देते हुए कहा कि पुलिस ने लड़के को किसी तरह बचा लिया नहीं तो लोग उसे पीटकर मार देते।फिलहाल पुलिस ने लड़की को बलिया से गए उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया और पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर करीब 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 147, 323 और 294 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago